ऐसा जीवन जियो कि अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो कोई उस पर विश्वास ना करे.

अब तक की सबसे बड़ी खोज यह है कि व्यक्ति महज अपना दृष्टिकोण बदल कर अपना भविष्य बदल सकता है.

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं

जो यह सोचतें हैं कि उनके पास कसरत करने के समय नहीं है, उन्हें देर-सबेर बीमार पड़ने के लिए समय निकालना पड़ेगा.

उदासियों की वजह तो बहुत है जिंदगी में, पर बेवजह खुश रहने का मजा ही कुछ और है…

Friday, July 6, 2018

ज़िन्दगी में सफल होने के राज

   ज़िन्दगी में सफल होने के राज 

क्या आप भी ज़िन्दगी में कर गुजरने की सोच रहे है | क्या आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती | क्या आप अपने असफलताओं से परेशान हैं | तो एक बार यह पोस्ट जरूर पढ़े ;



सफलता प्राप्त करना कौन नहीं चाहता लेकिन किसी को सफलता मिलती है तो किसी को नहीं | जो लोग जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पाते,या तो वह सफलता पाने के लिए कोशिश ही नहीं करते या फिर निराश हो कर अपने दौर को बिच में ही छोड़ देते है | ज़िन्दगी में चुनौतियों की कोई कमी नहीं होती,लेकिन जो व्यक्ति  चुनौतियों को पार करता है वही सफलता प्राप्त कर सकता है |

आपने बहुत सारे सफल वक़्तियों को देखा होगा या फिर सुना या पढ़ा होगा | धीरूभाई अम्बानी,सुन्दर पिचाइ,नवाज़जुदीन शिद्दीकी,बिल गेट्स,सान्या मिर्ज़ा,माइक टाइसन आदि यह सब सफल लोगों की सूचि में आते है लेकिन इस सफलता को प्राप्त करने से पहले इन्होने कितने मुश्किलो का सामना किया यह बहुत कम लोगों ही पता है | सफल लोगों के जैसा बनना तो आप चाहते है लेकिन जिस दिन उन सफल लोगों की तरह कड़ी मेहनत करना सिख जाओगे उस दिन आप भी सफल बन जाओगे | आप लोगो ने तोह यह सुना ही होगा की success के पीछे मत भागों,काबिल बनो ,कामियाबी तो साली झक मारके पीछे आएगी | 

आइये जानते है सफल लोगों के बिचारों के बारेमें :-

1. मैंने कभी सफलता के बारेमें नहीं सोचा मैंने इस के लिए काम किया है | Estee Lauder

2. सफल होने के लिए,हमें पहले विश्वास करना चाहिए की हम कर सकते है | Nikos Kazantzakis

सबसे पहले आप यह जान लीजिये की निचे दिए गए सफलता के राज़ सभी में लागू होता है चाहे आप स्टूडेंट,व्यापारी व कही काम करने वाले एम्प्लोयी | 

सफल होने के लिए एक वक़्ती में निम्न विशेषता होने चाहिए :-
  • सकारात्मक विचार :- सर्वप्रथम किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपके अंदर सकारात्मक विचार होना बहुत ही जरूरी है | एक बिचार हमारे जिंदगी की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है और यह आपमें में निर्भर करता है की आप कैसे बिचार रखते है | सकारत्मक विचार सफलता को प्राप्त करने के लिए आपके अंदर हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है | एक सकारात्मक विचार इंसान को कुछ भी करा सकती है | जिस क्षेत्र में भी आप सफलता हासिल करना चाहते है उस क्षेत्र के प्रति हमेशा सकारत्मक विचार ही रखें | 
  • कड़ी मेहनत :- सफल होने के लिए सफलता के के बारेमें सोचने से अच्छा है की आप उसमे जोर-सोर से काम करे | कुछ लोग सफल होने के लिए सिर्फ सोते हुए सपने देखते है जबकि असल में सफतला उन्हें ही मिलती है जो जाग कर काम करते है | मेहनत पर Thomas Jefferson का कहना है "मुझे लगता है की जितना कड़ी में मेहनत करता हु,उतना ही किस्मत मेरा साथ देती है|" 
  • जूनून :- यदि आप जो कुछ कर रहे है अगर उससे आपको को प्यार है और उस से आपको खुसी मिलती है तो मुबारख हो आप सफल है | बहुत सारे लोग पैसा को ही सफलता मानते है | लेकिन यह गलत है आपके पास कितना पैसा है,इस पर सफलता का आलंकन कभी नहीं किया जाना चाहिए | सफलता प्राप्त करने के लिए आपको उस का जूनून होना चाहिए |  इसी लिए Tony Hsieh कहते है "पैसा का पीछा करना बंद करो और जूनून का पीछा करना सुरु करो" | 
  • विफलता से न डरे :- हाँ यह बिलकुल सही है असफल होना दर्दनाक और निराशाजनक होता है | सफल होना बहुत आनंदनिय और मजेदार होता है | सबसे पहले आपको यह समझना होगा की सफल होना सब कुछ नहीं है,यह यह एकमात्र चीज़ है | इसीलिए तो सफल वक़्तियों का कहना है की सफलता और बिफलता लग-भग एक ही है क्यूंकि बिफलता के बाद ही सफलता प्राप्त होती है | अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में बिफल हुए है तो सफलता प्राप्त करने से आपको कोई रोक नहीं सकता जरूरत है तो सिर्फ एक और बार और कोशिश करने की क्यूंकि जिसके पास उम्मीद हैं,वह लाख बार हार कर भी,नहीं हार सकता | बिफलता के लिए Thomas Alva Edison का कहना है "हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है ,सफल होने का एक मात्र निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना |"

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होतों कृपया इस पोस्ट को शेयर करें और अगर आप चाहते है की में किसी विशेष टॉपिक पर पोस्ट लिखू तो प्लीज कमेंट करें |


हमारे अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये :-








Thursday, June 21, 2018

सुबह जल्दी उठने के फायदे

सुबह जल्दी उठने के फायदे

कही आप भी तो नहीं कर रहे सुबह लेट उठने की गलती ? क्या आप भी सुबह उठने के बाद चिड़चिड़ा पन महसूस करते है ? क्या आप भी अपने जिंदगी में तनाव व डिप्रेशन महसूस करते है | 

Image source - Pexel.com












"The Miracle Morning" के लेखक हाल एलरॉय ये मानते है की जो वक़्ती सुबह जल्दी उठता है उसकी जिंदगी ३६० डिग्री पलट जाती है | प्रातः उठने वाले लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाब आता है और वही लोग जीवन में शारारिक एवं मांसाशिक रूप से स्वस्थ हो पते है | सुबह जल्दी उठने से ५० प्रतिशत बिमारियों का इलाज अपने आप होजाते है | 

सुबह जल्दी उठने से आपकी दिनचर्या बहुत अच्छी हो जाती है | कुछ शोधकर्तों के अनुशार जो लोग सुबह देर तक सोते है उनमें धूम्रपान करने व अनियमित नींद का पैटर्न विकसित होता है | सुबह जल्दी उठने वाले लोगों का व्यवहार बहुत ही नरम होता है वह शांत प्रकृति वाले होते है | यह भी सच है की दुनिया के ज्यादा तर सफल वक़्ती सुबह जल्दी उठने में विश्वास रखते है क्योंकी उनका मानना है सुबह जल्दी उठने से आप ज्याद काम करने में सक्षम होते है | निर्णय लेने,योजना बनाने,लक्ष्य निर्धारित करने में सुबह जल्दी उठने वाले वक़्ती बेहतर होते है | सुबह के लोग अधिक सकारात्मक,अधिक आशावादी होते है और उनके जीवन में संतुष्टि का अनुभव करने के अधिक संभावना होती है |  
जानते है सफल वक़्तियों की सुबह उठने के प्रति क्या धारणा है :-

1. सूर्योदय होने से पहले उठना अच्छा होता है ऐसी आदत आपको 
 स्वस्थ,समृद्ध, और बुद्धिमान बनता है | Aristotle

2 . यदि आप  सुबह उठते है और सोचते है की भविष्य बेहतर होगा,
तो यह एक उज्जवल दिन है अन्यथा नहीं |  Elon Musk

3 . मैं जीवन का आंनद लेता हु,क्यूंकि मैं हर सुबह जल्दी उठने का आनंद लेता हूँ | Nas

4 . कुछ लोग सफलता का सपना देखते है जबकि,
अन्य लोग हर सुबह जल्दी उठते है और ऐसा कर दिखाते है | Wayne Huizenga


  • सुबह जल्दी उठने के फायदे :-
    • स्टूडेंट के लिए फायदेमंद - २००८ के टेक्सास यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च से यह पता चला है की जो स्टूडेंट्स सुबह में पढ़ाई करते है वह ज्यादा ग्रेड से पास होते है उनके मुकाबले जो स्टूडेंट रात में देर तक पढाई है |
    • एक्सरसाइज करने के प्रेरित करता है :- एक प्रारंभिक सुबह की एक्सरसाइज व कसरत आपके स्वास्थ और आपके दैनिक कार्यक्रम दोनों के लिए कई लाभ प्रदान करता है | हाँ यह बात भी सही ही की सुबह एक्सरसाइज करने की आदत बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है लेकिन एक बार यह आदत आपके जीवन में शामिल होजाये तो आप खुद भी ऐसे छूटा नहीं सकते | 
    • डिप्रेशन व तनाव से मुक्ति - शरीर पर मानशिक तनाव का निरंतर बंधन अवसाद,चिंता शोक एवं उक्त रक्त चाप,तनाव का ही कारण है |  हाल ही में हुए एक रिसर्च से यह पता चला है की जो लोग सुबह उठते है,उनमें डिप्रेशन व तनाव की संभावना कम होती है | सुबह जल्दी उठने से आपमें मैडिटेशन करने,योग करने व अन्य प्रकार की एक्सरसाइज करने की आदत विकसित होती है | जिससे आपको तनाव व डिप्रेशन से संभवतः दूर रखता है | 
    • शरीर स्वस्थ रहता है :- हमारा शरीर एक बाइक की तरह है जिसे दिन भर भगाने के लिए सुबह थोड़ी देर गर्म करने की आवश्कता होती है | सुबह जल्दी उठने वाले लोग व्यायाम व कसरत के लिए प्रेरित होते है जिससे आपको शारारिक तथा मानशिक दोनों रूप में फायदा होता है  | एक शोध से पता चला है की सुबह में जल्दी उठने वाले लोग जंक फ़ूड व धूम्रपान से दूर रहते है और साथ ही कई स्वास्थकर आदतें अपनाते है | 
    • कार्य में कुशलता आती :- किसी भी कार्य को कुशलता पूर्ण रूप से करने के लिए आपका मूड सही होना बहुत जरुरी होता है | और सुबह जल्दी उठने से आप अपने मूड और व्यवहार को बहुत ही अच्छा महसूस करते है जिससे आप हर काम को मन से करते है | इसके बिपरीत सुबह देर से उठने वाले लोगों का मूड ख़राब ही रहता है जिससे उन्हें किसी भी काम में रूचि नहीं होती और उनका व्यवहार भी कटील होता है | 
    • अच्छी नींद के लिए लाभकारी है :- अगर आप सोचते हे की कभी जल्दी तो कभी देर तक सोने से आप अपने नींद का कोटा पूरा कर लेते है तो आप गलत है | हाँ,इस से आप कुछ समय के लिए अच्छी नींद जरूर ली सकते है लेकिन देर से सोने से आप अपने स्वास्थ,और अपनी नींद का संतुलन और भी बिगाड़ रहे होते है | हर दिन एक ही समय से बिस्तर में जाने से आपको जल्दी उठने की आदत होजाती है | सुबह जल्दी उठने से काफी हद तक जीवन का तनाव को कम होता है | जिसके कारण आप बेहतर नींद ले सकते है | 
    और हाँ, Whatsapp,Facebook में गुड मॉर्निंग वाले Content शेयर करने से आपके दोस्तों,व करीबियों का दिन अच्छा नहीं होने वाला | कृपा करके उन्हें सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेरित करे और सुबह जल्दी उठने के फायदे बताये और एक स्वस्थ व खुशनुमा जिंदगी प्रदान करे | स्वस्थ रहें,मस्त रहें और तंदुरस्त रहें \




    Tuesday, June 12, 2018

    जिम करने के फायदे

    जिम करने के फायदे 

    क्या आपभी अपने पसंदीदा एक्टर की तरह बॉडी बनाना चाहते है? क्या आप भी लड़की को अपने डोले-सोले दिखाके इम्प्रेस करना चाहते है? क्या अपने ढीले ढाले शरीर को फौलाद की तरह बनाना चाहते है ? तो आज से ही जिम करना सुरु करदे -


    आजकल मोटापा शरीर के लिए सबसे खतरनाक साबित हो रहा है,जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है | इस भागदौड़ भरे जिंदगी में लोगों को एक्सरसाइज करने का टाइम ही नहीं मिलता और मिलता भी है तो करते नहीं है | लेकिन जिस तरह लोहे का कोई वस्तु उपयोग में न लिए जाने से उसमें जंग लग जाता है इसी प्रकार मानव यदि एक्सरसाइज न करे तो उसका स्वास्थ भी जंग लगे वस्तु से कम नहीं होता |शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे एक्सरसाइज व उपाय अपनाये जाते है | एरोबिक्स,जिम,डांस थेरपी ,मेडिटेशन और हैल्थी डाइट आदि उपाय हमें स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही लाभकारी होते है |

    जो यह सोचते है उनके पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं है,उन्हें देर-सबीर बीमार पड़ने के लिए समय निकालना पड़ेगा |   - Edward Stanley

                           
    Gym का पूर्ण अर्थ Gymnasium है | जिसे हम दूसरे शब्दों में फिटनेस भी कह सकते है | जिम एक ऐसा क्लब है जहा मशीनों के साथ एक्सरसाइज किया जाता है | जिम आपको Aerobics और शक्ति प्रशिक्षण दोनों प्रकार के एक्सरसाइज करने के लिए प्रोतसाहित करता है | जिम में बहुत प्रकार के एक्सरसाइज किये जाते है जिनमें शक्ति का प्रयोग होता है | जिम आपके शरीर के भिविन्न अंगों को मजबूती प्रदान करता है | जिम से आपके शरीर का हरेक अंग प्रभावित होता है | जिम आपके लोअर बॉडी,अपर बॉडी,शोल्डर्स आदि को मजबुत करता है |

    दोस्तों क्या आप इन्हे जानते है ?





    यह हॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन है | इनकी उम्र ७१ साल है | क्या आप सोच रहे है की इतना हैंडसम और जवान दिखने वाला ७१ साल का है | जी हाँ दोस्तों,इनका जवान रहने का कारण जिम करना ही है | इन्होने जिम करना बहुत पहले से सुरु कर दिया था और इन्होने जिम में कड़ी मेहनत करके यह बॉडी पायी है | 

    मैं आनुवंशिक रूप से बेहतर व्यक्ति नहीं हु,मैंने अपना शरीर खुद बनाया है | सिलवेस्टर स्टैलोन
                                                                                                   
    जिम करने के फायदे :-
    • शरीर स्वस्थ रहता है -  जिम आपको शाररिक तथा मानशिक दोनों रूप से स्वस्थ रखता है | रोजाना जिम जाने से आपका दिल मजबूत होता है जो कम तनाव के साथ ज्यादा कुशलतापूर्वक पंप करने की अनुमति देता है | यह आपके रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है |
    • वजन पर नियंत्रण - वजन को संतुलन में रखने का सबसे अच्छा और तेज उपाय जिम करना ही है | आप चाहे Over weight हों या फिर under weight किसी भी स्थिति में जिम करने से आपका वजन नियंत्रण  में रहेगा | हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुशार "एक आम आदमी जिसका वजन करीब ६० किलो है वह १ घंटे जिम करके १८० कैलोरी कम कर सकता है " | तो अब आप जानहि गए होंगे की जिम करने वाले व्यक्तियों का शरीर कैसे फिट रहता है | 
    • स्ट्रेस फ्री - स्वास्थ सिर्फ आपके शरीर के बारेमें नहीं है यह आपके दिमाग और आत्मा के बारेमें भी है   | इस बात से तो सभी वाकिफ है की Meditation करने से स्ट्रेस व तनाव कम होता है लेकिन कुछ हद तक जिम भी मैडिटेशन का काम करता है  | जिम के सबसे आम मानशिक लाभों में से एक तनाव में राहत है | जिम नोरपीनेफ्राइन की एकाग्रता को बढ़ाता है,नोरपीनेफ्राइनेज एक ऐसा रसायन है जो तनाव के लिए मस्तिष्क की प्रतिक्रिया को नियंत्रित कर सकती है | जिससे आप स्ट्रेस व तनाव मुक्त महसूस करते है | 
    • बेहतर सेक्स लाइफ प्रदान करता है - जिम न सिर्फ आपके शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि जिम यौन सकती बढ़ाने में भी मदद करता है | वेट लिफ्टिंग शरीर को सेक्स के दौरान हल्कापन महसूस कराता है | एक शोध से पता चला है की नियमित जिम करने से पुरुषों की यौन सम्बन्धी समस्याओं में कमी लायी जा सकती है | 
    • अच्छी नीद आती है - जिम करने का एक और फायदा यह है की आप बेहतर नीद ले सकते है | नीद नहीं आने के कई कारण होसकते है जैसे डिप्रेशन,काम का टेंशन आदि | जिम आपके डिप्रेशन को कम करता है,आपके मूड को अच्छा रखता है और Circadian Rhytm को मजबूत करता है जो आपकी नीद में सुधार करता है | हाल ही के अध्यनों से पता चला है की जो लोग सप्ताह में 150 मिनट के लिए जिम करते है उनकी नीद की गुणवत्ता 65 % से बृद्धि होती है | 
    • पर्सनालिटी को विकास करता है - जैसे ही आप वजन कम करके या बढ़ाके शेप में आते है तो आप अच्छे दिखने लगते है | शारारिक फिटनेस आत्म-सम्मान को बढ़ावा देती है जिससे सकारात्मक आत्म-छबि का विकास होता है | जिम आपके वजन,आकर और उम्र में सकारत्मक प्रभाव डालता है जिससे लोग आपके तरफ आकर्षित होते है | नियमित रूप से जिम करने से आपकी बॉडी सुन्दर व सुडौल हो जाती है जिससे आपकी अच्छी पर्सनालिटी का विकास होता है |



    Sunday, June 3, 2018

    एरोबिक्स(Aerobics) karne ke fayde

    एरोबिक्स(Aerobics) क्या है,इसके फायदे व तरीका 


    Exercise शरीर के लिए बहुत आवश्यक है | बीमारियां व रोगों से बचने का केवल एक मात्र उपाय एक्सरसाइज है | एक्सरसाइज करने के बहुत सारे तरीके है जैसे जिम,योग,एरोबिक(Aerobics) Exercise आदि | एक्सरसाइज आप को शाररिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है | कई लोग सोचते है की उन्हें एक्सरसाइज करने की क्या जरुरत है | और कई लोग एक्सरसाइज करते भी है तो सिर्फ मोटापा घटाने के लिए | एक्सरसाइज को सिर्फ बजन घटाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए | अगर आप सोचेंगे की मुझे बजन घटाना है तो  संभव है आप केवल वजन घटाने तक ही Exercise करेंगे और उसके बाद क्या ?

    कई बार हम Exercise से बचने  के बहाने खोज लेते है या फिर हजारों बार सोचने के बाद भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते | यह इसलिए होता है क्यूंकि व्यायाम करना व एक्सरसाइज करना बहुत ही बोरिंग होता है | इसीलिए आज हम आप को बताने जा रहे एक ऐसी Exercise के बारे में जो आप को स्वस्थ रखता है और इसे करते वक़्त आप बोर भी नहीं होते |


    Aerobic(एरोबिक) = यह आधुनिक व्यायाम पद्दति है जो हाल ही में यूरोप से भारत में आया है | नियमित क्रियाकलाप जैसे चलना,दौड़ना,साइकिल चलाना आदि सभी Aerobics के अंतर्गत ही आते है | इस के अलावा  जॉगिंग करना,डांस कारना,तेज चलना,तैरना,रस्सी कूदना,स्केटिंग करने जैसे सभी क्रियाकलापों को Aerobic Exercise कहते है | यह कार्डिओवैस्कुलर एक्सरसाइज है | और कार्डिओ एक्सरसाइज तनाव दूर करने और कैलोरी बर्न करने के लिए फायदेमंद होते है | एरोबिक एक्सरसाइज से बाहरी अंगों को तो लाभ मिलता ही है साथ में आतंरिक अंग जैसे किडनी,फेफड़े,लीवर आदि को भी लाभ मिलता है |
    हाल ही में हुए U.S Department of Health and Human service के शोध के अनुशार :- एक वयस्क व्यक्ति को एक हफ्ते में १५० मिनट (2.5 hours) एरोबिक एक्सरसाइज करना बताया गया है | जिसका मतलब हमें हफ्ते में ५ दिन ३० मिनट का एक्सरसाइज करना चाहिए |

      Aerobics के प्रकार :-
    • Low Intensity Aerobics
    • Water Aerobics
    • Dance Aerobics
    • Sport Aerobics
    • Step Aerobics



    दोस्तों,एरोबिक एक्सरसाइज के विभिन्न प्रकार है  और उनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय एरोबिक डांस है | और एरोबिक्स डांस को चार प्रकार में बाटा गया है :-
    • Zumba
    • Jazzercize Dancing
    • Ballroom Dancing
    • Belly Dancing
    Aerobics के फ़ायदे :-
    • Aerobics करने का एक बहुत ही बड़ा फायदा है की यह बहुत ही मज़ेदार एक्सरसाइज है जिससे आप कभी भी बोर नहीं होते | 
    • Aerobics न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि आपके दिमाग के लिए भी फायदेमंद है | यह आपको शारारिक और मानशिक दोनों रूप से स्वस्थ रखता है |  
    • Aerobics आप के दिल से सम्बंधित बीमारियां,मधुमेय(Diabetes),उच्च कोलेस्ट्रॉल(High Cholesterol),उच्च रक्तचाप(High Blood Pressure)को कम करता है | 
    • Aerobics आप के काम करने की छमता व स्टैमिना(Stamina) को बढ़ाता है | 
    • Aerobics फैट व मोटापा घटाने का सबसे सर्वश्रेष्ठ उपाय है  | 
    • Aerobics करने से आप तनाव व डिप्रेशन  मुक्त हो सकते है | 
    एरोबिक एक्सरसाइज करने की बिधि :-
    Aerobics एक्सरसाइज घर पर भी किया जा सकता है | आजकल youtube में एरोबिक एक्सरसाइज से सम्बंधित बहुत सारे वीडियो मिल जाते है जिन्हे देख कर आप आसानी से Aerobic exercise कर सकते है | और अगर आप चाहे तो एरोबिक क्लासेज भी ले सकते है जहा आपको प्रशिक्षित लोग ट्रैन करते है |

    सामान्य रूप से एरोबिक एक्सरसाइज का समय ४५ मिनट से १ घंटे तक होता है | जिसमें सुरु के ५ - १० मिनट वार्म अप करना चाहिए,जिससे आगे होने वाले ३० मिनट एक्सरसाइज के लिए तैयार हो सके | इन ३० मिनट के दौरान आप कोई भी मनपसंद एरोबिक एक्सरसाइज कर सकते है जैसे जॉगिंग,रनिंग,साइकिलिंग,
    डांसिंग आदि | और अंत में फिर ५-१० मिनट का हल्का स्ट्रेचिंग करना चाहिए जिससे शरीर की उत्तेजना फिर पहले के स्थिति में आ सके |

    तो दोस्तों, आज आपने जाना के Aerobics Exercise क्या है,यह कितने प्रकार के है और इस को करने से क्या फायदा प्राप्त होता है | अगर आप एरोबिक्स नहीं करते तो दोस्तों,इस को आज से ही सुरु कीजिये और Aerobics के बारे में सभी को बताईये और सभी को स्वस्थ जीवन प्रदान करे | 

                   स्वस्थ रहे,मस्त रहे और तंदुरस्त रहे 





    Tuesday, May 29, 2018

    घमोरियां (Heat Rash) के कारण,लक्ष्यण और इलाज

    घमोरियां (Heat Rash) के कारण,लक्ष्यण और इलाज

    गर्मी का मौसम सुरु हो गया है और दिन ब दिन तापमान बढ़ रहा है साथ ही बिमारियों की संख्या भी खूब बढ़ रही है | घमोरियां,ऐलर्जी होना तो इस मौसम में आम बात है | और कितने भी कोशिश किया जाए इन से बचना बहुत ही मुस्किल काम है | ख़ास कर बच्चे घमोरियां से ज्यादा प्रभावित होते है |तो दोस्तों आज हम आप को घमोरियां से समन्धित सारी जानकारी प्रदान करेंगे | और हमें यकीन है इस ब्लॉग के पढ़ने के बाद आप अपने  दिन घमोरियां खुजाने में नहीं निकालेंगे | 

    • घमोरियां = गर्मियों में त्वचा में होने वाले छोटे लाल उभार को घमौरियां कहते है | इसे अंग्रेजी में Heat Rash व Prickly Heat कहते है,जिसका अर्थ कांटेदार अथवा गर्मी में होने वाले दाने है | घमोरियां होने का मुख्य कारण गर्मी और पसीना है | यह तब होता है जब हमारे त्वचा के अवरुद्ध छेद पसीना को बाहर नहीं निकलने देते ,इसीलिए शायद आप ने गौर किया होगा की पीठ,शीना,पेट,गर्दन ऐसी जगह पर ही घमोरियां होती  है जहा हमारा शरीर कपड़ो से ढका हुआ होता है | वैसे तो सभी उम्र के लोग घमोरियां से परेशान रहते है लेकिन यह ज्यादा तर बच्चो में देखा जाता है | 

    • घमोरियां क कारण - Causes of Heat Rash                                                          
    • पसीना न निकलना   
    • त्वचा पर पसीना जमा होना      
    • त्वचा को हवा न मिलना 
    • टाइट कपडे पहनना 
    • शरीर में पानी की कमी होना 
    • शरीर को ठंडा गरम लगना 
    • गर्मी में oily चीज़ों का सेवन करना | 



  • घमोरियां में  ध्यान देने योग्य बातें - Things to note in Heat Rash 

    • हलके व खुले कपडे पहने :- घमोरियां का संक्रमण ज्यादा तर कपड़ो से ही फैलता है | टाइट कपडे पहनने के कारण पसीना अंदर दब जाता है और सूख जाता है,इसलिए कपड़ों में विशेष ध्यान देना चाहिए | गर्मियों में हलके व खुले कपडे ही पहनना चाहिए जिससे आपके त्वचा को बराबर मात्रा में हवा मिलती रहे,गर्मियों में सिल्क और नाइलन के कपड़े पहने से इन्फेक्शन होने का डर रहता है | आप कॉटन मिक्स सिल्क व शिफॉन के कपडे पहन सकते है जो पसीना आराम से सोख लेते है |                                                   
    • शरीर के साफ सफाई में ध्यान दे :- गर्मी में अपने साफ़ सफाई में हमे बहुत ध्यान देना चाहिए | हमारे शरीर से जो पसीना निकलता है वह साफ़ न होने के कारण घमोरियां होता है | पसीना वाले अथवा गीले कपडे हमें तुरंत बदल लेना चाहिए | गर्मियों के मौसम में नीम के पत्तियां को १० मिनट तक उबाल कर नहाने के पानी में मिलाएं और इससे स्नान करे | इससे घमोरियां में बहुत लाभ मिलता है |                       
    • घर से निकलते वक़्त पानी जरूर पिए :- घर के बुजुर्गों से आप लोगो ने सुना ही होगा की गर्मियों के मौसम में घर से बहार निकलते वक़्त पानी पीना चाहिए जिससे आप को लू (सन स्ट्रोक) नहीं लगती | जी हाँ दोस्तों घर से बाहर निकलने से पहले पानी पीने से लू नहीं लगती लेकिन इस का एक और फायदा है | शरीर में पानी के कमी होना घमोरियां का कारण बन सकता है | इसीलिए हमे कही भी बहार जाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी महसूस ना हो |                                                      
    • खान पिन में ध्यान दे :- गर्मियों में खान पिन का हमें बहुत ध्यान रखना पढता है | गर्मी में किया गया भोजन का असर हमारे शरीर में तुरंत दिख जाता है | कुछ चीज़े ऐसे होती है जीने खाने से हमारे शरीर में और भी ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है | मसाले,ड्राई फूड्स,चाय या कॉफ़ी,ऑयली और जंक फ़ूड इन चीज़ों का गर्मी में ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए | क्योंकी यह ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है और शरीर के गर्मी के कारण ही घमोरियां होती है | 

  • घमोरियां के लिए घरेलु नुस्खे - Home remedies for Heat Rash  
    • मुल्तानी मिटटी में गुलाबजल मिलाकर घमोरियां वाले जगह लगाने से घमोरियां में राहत मिलती है | 
    • घमोरियां से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है Cotton के कपडे में ice cube डाल के घमोरियां वाले जगह लगायें | 
    • १ गिलास पानी में निम्बू का रश मिलाकर Cotton के कपडे से घमोरियां वाले जगह लगाने से खुजली में राहत मिलती है | ( यह नुस्खा छोटे बच्चों के लिए प्रयोग न किया जाए )
    • खीरा ठंडा होने की वजह से घमोरियां में बहुत फायदेमंद होता है | खीररे को पतले टुकड़ों में काट के घमोरियां वाले जगह पर लगाने से जलन व खुजली कम होती है और साथ ही घमोरियां जल्दी ठीक होती है | 
    • हल्दी,बेसन का उबटन बनाके लगा ले और सुखने के बाद ताजा पानी से नहाये घमोरियां जल्दी ठीक होंगी | 











    Saturday, May 26, 2018

    Meditation

    ध्यान क्या है ? 

    ध्यान के फायदे ?

    ध्यान मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है | मन की एकाग्रता को ही ध्यान कहते है | ध्यान अपने मन को बस में करने की कला है | ध्यान उस टॉर्च लाइट की तरह हे जो लाइट की किरणे एकत्रित करके एक जगह फोकस करता है और फलस्वरूप बल्ब की तरह अन्धकार को मिटाने वाली रोशिनी प्रदान करता है | लोग इस संसार में सुख की तलाश करते है | सुख की तलाश में यहाँ वह भटकते रहते है दुनियां में अनेका अनेक प्रयास करते है सुखी रहने के लये किन्तु परन्तु इस संसार में कही सुख की प्राप्ति नहीं होती लेकिन यह सुख मानव को ध्यान करने से प्राप्त होती है | ध्यान समुद्र की उस शांत लहरों की तरह है,जिस प्रकार समुद्र शान्त रहता है उसी प्रकार मानव मन भी शान्त रहना चाहिए | यदि समुद्र अशांत हो जाये तो समुद्र में सुनामी उठती है और तबाही मचा देती है इसी प्रकार मानव मन अशांत हो तो मानव जीवन में तबाही मचा देती है | इसीलिए मन को शान्त करने के लिए हमें ध्यान की आवश्यकता होती है |

    सिद्ध पुरुषों में बाहरी सुख भोगने की कामना नहीं होती वह ध्यान के माध्यम से अपने अंदर ही सुख प्राप्त कर लेते है | बाह्य सुख से मानव कुछ समय प्रसन्न्ता प्राप्त कर सकते है,लेकिन आतंरिक सुख की प्राप्ति से मानव हमेशा प्रसन्न रहता है | और आतंरिक सुख प्राप्त करने का एक ही माध्यम है वह ध्यान है |ध्यान करने की छमता किसी में कम तो किसी में ज्यादा भी होती है | वह मानव के अभ्यास में निर्भर करता है,जैसे किसी आम आदमी से कई गुना ध्यान करने की शक्ति सिद्ध पुरुषों,संतों में होती यह नियमित ध्यान करने का ही परिणाम है |
    ध्यानाधीनं जगत सर्व ,मन्त्राधीनं च देवता 
    तद ध्यान मन्त्रं मानवाधिनं, तस्माद मानव देवता | 

    इस मंत्र का अर्थ इस प्रकार है :-
    सारा जगत ध्यान के अधीन है,सभी देवता मन्त्रों के अधीन में है और यह मंत्र और ध्यान मानव के अधीन है इसीलिए मानव ही देवता है | जो मनुष्य नित्य ध्यान करते है उन्हें इस मंत्र में देवता का दर्जा दिया गया है | आइए जानते है महा पुरुषों की ध्यान के ऊपर क्या धारणाएं  है :- 
    १. स्वयं के साथ होना ध्यान  है | 
                                     Osho The Dhammapada: The Way of the Buddha, Vol. 06
    २. सारी शिक्षा ब्यर्थ है ,सारे उपदेश ब्यर्थ है,अगर वह तुम्हे अपने अंदर डूबने की कला नहीं शिखाती | 
                                                                           Gautam Buddha

    ध्यान करने के फायदे :-

    ध्यान से मन में होने वाले अस्थिरता को नियंत्रण किया जा सकता  है |
    दोस्तों हमारे मन में विभिन्न प्रकार के विचार उत्पन्न होते रहते है चाहे वह अच्छे हो या बुरे | इसका कारण  मन है जो की बहुत चंचल है | आप कोई काम करने की कल्पना करते है और अगले ही पल आपका उस काम से मन हट कर दूसरे काम की तरफ चला जाता है| ऐसा इसलिए होता है क्यों की आपका का मन स्थिर नहीं है | लोग कुछ अच्छा होता है तो बहुत खुश होते है और कुछ बुरा होने पर बहुत परेशान रहते है यह मन की अस्थिरता के कारण ही है जो नियमित रूप से ध्यान करते है वो अच्छा,बुरा,सुख व दुःख सभी स्थिति में एक जैसा ही व्यवहार करते है | 
    मानशिक कमजोरी एवं भूलने की समस्या से मुक्ति मिलती है | 
    नित्य ध्यान व Meditation करने वाले व्यक्तियों की स्मरण शक्ति कमाल की होती है | और यह भी सत्य है की ध्यान से मानशिक कमजोरी व भूलने की बीमारी सही हो जाती  है | मानशिक कमजोरी तनाव व डिप्रेशन से होती है | इस को नियंत्रण करने का एक मात्र उपाय है ध्यान करना क्यों की जब हम ध्यान करते है तो तनाव मुक्त हो जाते है |
    मानशिक तनाव,चिंता एवं भय से मुक्ति मिलती  है | 
    तनाव जिसे हम डिप्रेशन भी कहते है | एक ऐसी बीमारी है जिसमें इन्सान उदासी,भय,हिन भवना का शिकार होता है | ऐसे अवस्था में इंसान को अपने मनचाहे काम में रूचि न होना,मूड ख़राब रहना,बेचैनी महसूस करना,नींद न आना जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है | बहुत सारे रिसर्च से यही पता चला है की डिप्रेशन,तनाव जैसे बिमारियों का ध्यान के माध्यम से आसानी से इलाज हो सकता है | ध्यान तनाव में उतना ही असरदार है जितना लोग तनाव मुक्त होने के लिए नशीली चीज़ो का प्रयोग करते है लेकिन फर्क सिर्फ इतना है की नशीली चीज़ो के प्रयोग से लोग थोड़े देर के लिए तनाव मुक्त हो सकते है जबकि ध्यान के माध्यम से लोग हमेसा तनाव मुक्त रहते है |  
    ध्यान से क्रोध पर नियंत्रण किया जा सकता है | 
    क्रोध नहीं करना चाहिए यह तो सब जानते ही है | और बचपन से भी यही शिखते आ रहे है की क्रोध करना गलत है क्रोध नहीं करना चाहिए लेकिन दोस्तों जब क्रोध आता है तो फिर इन सब बातों का कोई मतलब नहीं रह जाता | आप चाहे अपने आप को कितना भी समझाए लेकिन क्रोध से नहीं बच पाते | लेकिन क्रोध पर विजय पाया जा सकता है और यह सिर्फ ध्यान (Meditation) से ही संभव है | ध्यान आप को शहनशील व शांत बनता है | जिसके फलस्वरूप क्रोध आप में हाबि नहीं हो सकता|    
    मित्रों, अगले ब्लॉग में हम ध्यान के प्रकार वह इसको करने की विधि के बारे में बात करेंगे | अगर आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया है तोह प्लीज इस ब्लॉग को शेयर करे और अपने साथ-साथ अपने घर परिवार वालों को,दोस्तों को एवं अपने आस-पास रहने वाले सभी को ध्यान के बारेमें अतः ध्यान के विषेशताओं के बारेमें बतलाकर कर एक खुशहाल जिंदगी प्रदान करें | तब तक के लिए:- 
    स्वस्थ रहे,मस्त रहे और तंदुरुस्त रहे 
      







    Tuesday, May 22, 2018

    Health Tips :-

    अच्छी सेहत के नुस्खे 

    दोस्तों आज का हमारा विषय बहूत ही महत्वपूर्ण है | आज हम स्वास्थ के विषय में चर्चा करने जा रहे है | स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भित करता है। एक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए तब कहा जाता है जब वह किसी भी शारीरिक बीमारियों, मानसिक तनाव से रहित होता है और अच्छे पारस्परिक संबंधों का मज़ा उठाता है | क्या आप को पता है हम रोज के छोटी छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करके अपने स्वास्थ को कितना नुकशान पंहुचा रहे हैं | हम हमारे सब काम को सही ढंग से कर लेते है लेकिन जब बात हमारी स्वास्थ की होती है तो हम आलसी बन जाते है | इसी आलस के कारण नयी नयी शारारिक परिशानियों से जूझ रहे होते है | आज हम यहाँ कुछ स्वास्थ से संबंदित नुस्खों के बारे में जानकारी लेंगे जीने हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में अपनाने से हम शाररिक तथा मानशिक रूप से स्वस्थ हो सकेंगे  | 

    uniquelifestyle1.blogspot.com


    1.दिन में कम से कम २ - ३ लीटर पानी का सेवन करे :-

    पानी न सिर्फ हमारे प्यास बुझाता है बल्कि पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखता है | पानी आपके वजन घटाने में भी मदद करता है | पानी कुछ हद तक सिर व पीठ दर्द को कम करता है | यह त्वचा के ऊतकों को फिरसे भरता है, त्वचा को नमी और इलास्टिसिटी प्रदान करता है। युवा दिखने का सरल उपाय अपनायें और पानी पीयें | 

    Keep Calm & Drink Water

    2.कम से कम ६ घंटे की नींद जरूर लें :-

    एक व्यक्ति को पूरे दिन में कितने घंटे सोना चाहिए इसको लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है | उम्र के अनुसार भी सबकी नींद की ज़रूरतें अलग अलग होती है | अच्छी नींद हमारे शरीर के लिए उतनी ही ज़रूरी है, जितने कि अन्य पोषक तत्व | पर्याप्त मात्रा में नींद लेना हमारे शरीर की दिनचर्या का मुख्य भाग है | अगर हम एक रात पर्याप्त नींद न ले तो अगले दिन थकावट होगी और स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा | कम सोने के जितने नुकशान है उससे कई गुना नुकशान ज्यादा सोने से होती है | ज्यादा सोने का एक सबसे बड़ा दुष्परिणाम यह है कि व्यक्ति के शरीर में अनावश्यक आलस बना रहता है | अधिक सोने वाले लोगो में टेंशन, डिप्रेशन का शिकार होने की सम्भावना अधिक होती है और काम में भी बिलकुल मन नहीं लगता | इसलिए एक शोध के अनुशार व्यक्ति को ६ घंटेकी नींद पर्याप्त होती है बताया गया है |  

    3.डॉक्टर से सलाह लिए बिना दवाई न ले :-

    जैसा की मैंने पहले ही बताया था की हमारे द्वारा किये गए छोटी छोटी गलतियों से ही हमें नुकशान होता है और उनही गलतियों में से यह भी एक है | अक्सर सर दर्द ,घुटनों में दर्द ,कमर दर्द या फिर कब्ज जैसे परेशानी में हम डॉक्टर से बिना सलाह लिए ही पैन किलर (Pain killer) अथवा एलोपैथिक दवाइयों सेवन करते है |  इसमें कोई दो राय नहीं कि एलोपैथिक दवाएं अपने तेज़ असर से हमें सही कर देती हैं, कुछ ही समय में वापस पहले जैसा करने का वादा करती हैं और करके भी दिखाती हैं। लेकिन इसके साथ ही यह दवाएं कुछ नकारात्मक प्रभाव छोड़ जाती हैं सर्वप्रथम ऐसे अवस्थाओं में दवाई के जगह घरेलु नुस्खों से इलाज करने का प्रयत्न करना चाहिए अगर दवाई लेना ही पड़े तोह फिर डॉक्टर से सलाह मश्वरसा करके दवाई लेनी चाहिए | 


    4. सुबह जल्दी उठे :-

    The Miracle Morning’ के लेखक हाल एलरोड ये मानते हैं, कि जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है, उसकी ज़िन्दगी ३६० डिग्री पलट जाती है | प्रातः उठने वाले लोगों के जीवन में बड़ा बदलाब आता है और वही लोग जीवन में शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो पाते है | सुबह जल्दी उठने से ५० प्रतिषत बिमारियों का इलाज अपने आप हो जाता है | में फेसबुक , व्हाट्सप्प एवं अन्य सामाजिक संजालों को धन्यवाद करता हु जिसकी बदौलत आज कल की युवा पीढ़ी सुबह जल्दी उठने में कोई कसर नहीं छोड़ती | लेकिन मित्रों ,प्रातः जल्दी उठने से ही स्वास्थ सही नहीं रहता | सर्वप्रथम हमें सुबह उठ के २ गिलास पानी पीना चाहिए जिससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं और हमारा खून भी साफ होता है | जो लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं उन्हें कब्ज की शिकायत नहीं होती | सुबह उठकर पानी पीने से गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं.| और प्रातः उठ के हमेसा मॉर्निंग वाक या व्यायाम करना चाहिए | 

    5. फ़ास्ट फ़ूड का सेवन ना करे :-

    एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन अच्छा पौष्टिक भोजन और अच्छी आदतों का होना बहुत आवश्यक होता है | आज के आधुनिक युग में लगभग सभी लोग जंक फूड खा रहे हैं क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, आसानी से हर जगह उपलब्ध होते है और कम दाम में भी मिलते हैं |  पहले लोग जंक फ़ूड को कभी-कभी ही बाहर जाने पर खाया करते थे पर अब धीरे-धीरे लोग इसे अपने हर दिन का खाना बनाते जा रहे हैं जिसके कारण लोगों को कई प्रकार के स्वास्थ्य से जुडी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है मैदे और तेल बने ये जंक फूड आपकी पाचन क्रिया को भी प्रभावित करते है | इससे कब्ज की समस्‍या उत्‍पन्‍न होती  है  | फ़ास्ट फ़ूड के निरंतर सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है और 80 फीसदी लोगो को दिल की बीमारी का खतरा रहता है | 


                                                   uniquelifestyle1.blogspot.com
                                           

    दोस्तो ऐसे ही और बहुत Health tips है जीने अपना कर एक स्वस्थकर ज़िन्दगी बिता सकते है | मैं अपनी अगली ब्लॉग में कई सारे और टिप्स के बारे में बताऊंगा | स्वास्थ ही सबसे बड़ा धन है इस लिए अच्छी आदतों को अपनाइये और बुरे आदतों का त्याग करे | 

    स्वस्थ रहे,मस्त रहे,तंदुरस्त रहे  


    निरोगी रहने के लिए हर सुबह एक सेब जरूर लें ;






    नियमित कसरत करने से आपका स्वास्थ सही रहने के साथ साथ आपका वक्तित्व भी अच्छा बन जाता है ; 

       

                                                                                   










    सुबह जॉगिंग,रनिंग एवं वाक करना सबसे अच्छा शाररिक व्यायाम माना गया है ;