Sunday, June 3, 2018

एरोबिक्स(Aerobics) karne ke fayde

एरोबिक्स(Aerobics) क्या है,इसके फायदे व तरीका 


Exercise शरीर के लिए बहुत आवश्यक है | बीमारियां व रोगों से बचने का केवल एक मात्र उपाय एक्सरसाइज है | एक्सरसाइज करने के बहुत सारे तरीके है जैसे जिम,योग,एरोबिक(Aerobics) Exercise आदि | एक्सरसाइज आप को शाररिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है | कई लोग सोचते है की उन्हें एक्सरसाइज करने की क्या जरुरत है | और कई लोग एक्सरसाइज करते भी है तो सिर्फ मोटापा घटाने के लिए | एक्सरसाइज को सिर्फ बजन घटाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए | अगर आप सोचेंगे की मुझे बजन घटाना है तो  संभव है आप केवल वजन घटाने तक ही Exercise करेंगे और उसके बाद क्या ?

कई बार हम Exercise से बचने  के बहाने खोज लेते है या फिर हजारों बार सोचने के बाद भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते | यह इसलिए होता है क्यूंकि व्यायाम करना व एक्सरसाइज करना बहुत ही बोरिंग होता है | इसीलिए आज हम आप को बताने जा रहे एक ऐसी Exercise के बारे में जो आप को स्वस्थ रखता है और इसे करते वक़्त आप बोर भी नहीं होते |


Aerobic(एरोबिक) = यह आधुनिक व्यायाम पद्दति है जो हाल ही में यूरोप से भारत में आया है | नियमित क्रियाकलाप जैसे चलना,दौड़ना,साइकिल चलाना आदि सभी Aerobics के अंतर्गत ही आते है | इस के अलावा  जॉगिंग करना,डांस कारना,तेज चलना,तैरना,रस्सी कूदना,स्केटिंग करने जैसे सभी क्रियाकलापों को Aerobic Exercise कहते है | यह कार्डिओवैस्कुलर एक्सरसाइज है | और कार्डिओ एक्सरसाइज तनाव दूर करने और कैलोरी बर्न करने के लिए फायदेमंद होते है | एरोबिक एक्सरसाइज से बाहरी अंगों को तो लाभ मिलता ही है साथ में आतंरिक अंग जैसे किडनी,फेफड़े,लीवर आदि को भी लाभ मिलता है |
हाल ही में हुए U.S Department of Health and Human service के शोध के अनुशार :- एक वयस्क व्यक्ति को एक हफ्ते में १५० मिनट (2.5 hours) एरोबिक एक्सरसाइज करना बताया गया है | जिसका मतलब हमें हफ्ते में ५ दिन ३० मिनट का एक्सरसाइज करना चाहिए |

    Aerobics के प्रकार :-
  • Low Intensity Aerobics
  • Water Aerobics
  • Dance Aerobics
  • Sport Aerobics
  • Step Aerobics



दोस्तों,एरोबिक एक्सरसाइज के विभिन्न प्रकार है  और उनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय एरोबिक डांस है | और एरोबिक्स डांस को चार प्रकार में बाटा गया है :-
  • Zumba
  • Jazzercize Dancing
  • Ballroom Dancing
  • Belly Dancing
Aerobics के फ़ायदे :-
  • Aerobics करने का एक बहुत ही बड़ा फायदा है की यह बहुत ही मज़ेदार एक्सरसाइज है जिससे आप कभी भी बोर नहीं होते | 
  • Aerobics न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि आपके दिमाग के लिए भी फायदेमंद है | यह आपको शारारिक और मानशिक दोनों रूप से स्वस्थ रखता है |  
  • Aerobics आप के दिल से सम्बंधित बीमारियां,मधुमेय(Diabetes),उच्च कोलेस्ट्रॉल(High Cholesterol),उच्च रक्तचाप(High Blood Pressure)को कम करता है | 
  • Aerobics आप के काम करने की छमता व स्टैमिना(Stamina) को बढ़ाता है | 
  • Aerobics फैट व मोटापा घटाने का सबसे सर्वश्रेष्ठ उपाय है  | 
  • Aerobics करने से आप तनाव व डिप्रेशन  मुक्त हो सकते है | 
एरोबिक एक्सरसाइज करने की बिधि :-
Aerobics एक्सरसाइज घर पर भी किया जा सकता है | आजकल youtube में एरोबिक एक्सरसाइज से सम्बंधित बहुत सारे वीडियो मिल जाते है जिन्हे देख कर आप आसानी से Aerobic exercise कर सकते है | और अगर आप चाहे तो एरोबिक क्लासेज भी ले सकते है जहा आपको प्रशिक्षित लोग ट्रैन करते है |

सामान्य रूप से एरोबिक एक्सरसाइज का समय ४५ मिनट से १ घंटे तक होता है | जिसमें सुरु के ५ - १० मिनट वार्म अप करना चाहिए,जिससे आगे होने वाले ३० मिनट एक्सरसाइज के लिए तैयार हो सके | इन ३० मिनट के दौरान आप कोई भी मनपसंद एरोबिक एक्सरसाइज कर सकते है जैसे जॉगिंग,रनिंग,साइकिलिंग,
डांसिंग आदि | और अंत में फिर ५-१० मिनट का हल्का स्ट्रेचिंग करना चाहिए जिससे शरीर की उत्तेजना फिर पहले के स्थिति में आ सके |

तो दोस्तों, आज आपने जाना के Aerobics Exercise क्या है,यह कितने प्रकार के है और इस को करने से क्या फायदा प्राप्त होता है | अगर आप एरोबिक्स नहीं करते तो दोस्तों,इस को आज से ही सुरु कीजिये और Aerobics के बारे में सभी को बताईये और सभी को स्वस्थ जीवन प्रदान करे | 

               स्वस्थ रहे,मस्त रहे और तंदुरस्त रहे 





0 comments:

Post a Comment