Tuesday, June 12, 2018

जिम करने के फायदे

जिम करने के फायदे 

क्या आपभी अपने पसंदीदा एक्टर की तरह बॉडी बनाना चाहते है? क्या आप भी लड़की को अपने डोले-सोले दिखाके इम्प्रेस करना चाहते है? क्या अपने ढीले ढाले शरीर को फौलाद की तरह बनाना चाहते है ? तो आज से ही जिम करना सुरु करदे -


आजकल मोटापा शरीर के लिए सबसे खतरनाक साबित हो रहा है,जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है | इस भागदौड़ भरे जिंदगी में लोगों को एक्सरसाइज करने का टाइम ही नहीं मिलता और मिलता भी है तो करते नहीं है | लेकिन जिस तरह लोहे का कोई वस्तु उपयोग में न लिए जाने से उसमें जंग लग जाता है इसी प्रकार मानव यदि एक्सरसाइज न करे तो उसका स्वास्थ भी जंग लगे वस्तु से कम नहीं होता |शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे एक्सरसाइज व उपाय अपनाये जाते है | एरोबिक्स,जिम,डांस थेरपी ,मेडिटेशन और हैल्थी डाइट आदि उपाय हमें स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही लाभकारी होते है |

जो यह सोचते है उनके पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं है,उन्हें देर-सबीर बीमार पड़ने के लिए समय निकालना पड़ेगा |   - Edward Stanley

                       
Gym का पूर्ण अर्थ Gymnasium है | जिसे हम दूसरे शब्दों में फिटनेस भी कह सकते है | जिम एक ऐसा क्लब है जहा मशीनों के साथ एक्सरसाइज किया जाता है | जिम आपको Aerobics और शक्ति प्रशिक्षण दोनों प्रकार के एक्सरसाइज करने के लिए प्रोतसाहित करता है | जिम में बहुत प्रकार के एक्सरसाइज किये जाते है जिनमें शक्ति का प्रयोग होता है | जिम आपके शरीर के भिविन्न अंगों को मजबूती प्रदान करता है | जिम से आपके शरीर का हरेक अंग प्रभावित होता है | जिम आपके लोअर बॉडी,अपर बॉडी,शोल्डर्स आदि को मजबुत करता है |

दोस्तों क्या आप इन्हे जानते है ?





यह हॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन है | इनकी उम्र ७१ साल है | क्या आप सोच रहे है की इतना हैंडसम और जवान दिखने वाला ७१ साल का है | जी हाँ दोस्तों,इनका जवान रहने का कारण जिम करना ही है | इन्होने जिम करना बहुत पहले से सुरु कर दिया था और इन्होने जिम में कड़ी मेहनत करके यह बॉडी पायी है | 

मैं आनुवंशिक रूप से बेहतर व्यक्ति नहीं हु,मैंने अपना शरीर खुद बनाया है | सिलवेस्टर स्टैलोन
                                                                                               
जिम करने के फायदे :-
  • शरीर स्वस्थ रहता है -  जिम आपको शाररिक तथा मानशिक दोनों रूप से स्वस्थ रखता है | रोजाना जिम जाने से आपका दिल मजबूत होता है जो कम तनाव के साथ ज्यादा कुशलतापूर्वक पंप करने की अनुमति देता है | यह आपके रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है |
  • वजन पर नियंत्रण - वजन को संतुलन में रखने का सबसे अच्छा और तेज उपाय जिम करना ही है | आप चाहे Over weight हों या फिर under weight किसी भी स्थिति में जिम करने से आपका वजन नियंत्रण  में रहेगा | हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुशार "एक आम आदमी जिसका वजन करीब ६० किलो है वह १ घंटे जिम करके १८० कैलोरी कम कर सकता है " | तो अब आप जानहि गए होंगे की जिम करने वाले व्यक्तियों का शरीर कैसे फिट रहता है | 
  • स्ट्रेस फ्री - स्वास्थ सिर्फ आपके शरीर के बारेमें नहीं है यह आपके दिमाग और आत्मा के बारेमें भी है   | इस बात से तो सभी वाकिफ है की Meditation करने से स्ट्रेस व तनाव कम होता है लेकिन कुछ हद तक जिम भी मैडिटेशन का काम करता है  | जिम के सबसे आम मानशिक लाभों में से एक तनाव में राहत है | जिम नोरपीनेफ्राइन की एकाग्रता को बढ़ाता है,नोरपीनेफ्राइनेज एक ऐसा रसायन है जो तनाव के लिए मस्तिष्क की प्रतिक्रिया को नियंत्रित कर सकती है | जिससे आप स्ट्रेस व तनाव मुक्त महसूस करते है | 
  • बेहतर सेक्स लाइफ प्रदान करता है - जिम न सिर्फ आपके शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि जिम यौन सकती बढ़ाने में भी मदद करता है | वेट लिफ्टिंग शरीर को सेक्स के दौरान हल्कापन महसूस कराता है | एक शोध से पता चला है की नियमित जिम करने से पुरुषों की यौन सम्बन्धी समस्याओं में कमी लायी जा सकती है | 
  • अच्छी नीद आती है - जिम करने का एक और फायदा यह है की आप बेहतर नीद ले सकते है | नीद नहीं आने के कई कारण होसकते है जैसे डिप्रेशन,काम का टेंशन आदि | जिम आपके डिप्रेशन को कम करता है,आपके मूड को अच्छा रखता है और Circadian Rhytm को मजबूत करता है जो आपकी नीद में सुधार करता है | हाल ही के अध्यनों से पता चला है की जो लोग सप्ताह में 150 मिनट के लिए जिम करते है उनकी नीद की गुणवत्ता 65 % से बृद्धि होती है | 
  • पर्सनालिटी को विकास करता है - जैसे ही आप वजन कम करके या बढ़ाके शेप में आते है तो आप अच्छे दिखने लगते है | शारारिक फिटनेस आत्म-सम्मान को बढ़ावा देती है जिससे सकारात्मक आत्म-छबि का विकास होता है | जिम आपके वजन,आकर और उम्र में सकारत्मक प्रभाव डालता है जिससे लोग आपके तरफ आकर्षित होते है | नियमित रूप से जिम करने से आपकी बॉडी सुन्दर व सुडौल हो जाती है जिससे आपकी अच्छी पर्सनालिटी का विकास होता है |



0 comments:

Post a Comment