Tuesday, May 22, 2018

Health Tips :-

अच्छी सेहत के नुस्खे 

दोस्तों आज का हमारा विषय बहूत ही महत्वपूर्ण है | आज हम स्वास्थ के विषय में चर्चा करने जा रहे है | स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भित करता है। एक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए तब कहा जाता है जब वह किसी भी शारीरिक बीमारियों, मानसिक तनाव से रहित होता है और अच्छे पारस्परिक संबंधों का मज़ा उठाता है | क्या आप को पता है हम रोज के छोटी छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करके अपने स्वास्थ को कितना नुकशान पंहुचा रहे हैं | हम हमारे सब काम को सही ढंग से कर लेते है लेकिन जब बात हमारी स्वास्थ की होती है तो हम आलसी बन जाते है | इसी आलस के कारण नयी नयी शारारिक परिशानियों से जूझ रहे होते है | आज हम यहाँ कुछ स्वास्थ से संबंदित नुस्खों के बारे में जानकारी लेंगे जीने हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में अपनाने से हम शाररिक तथा मानशिक रूप से स्वस्थ हो सकेंगे  | 

uniquelifestyle1.blogspot.com


1.दिन में कम से कम २ - ३ लीटर पानी का सेवन करे :-

पानी न सिर्फ हमारे प्यास बुझाता है बल्कि पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखता है | पानी आपके वजन घटाने में भी मदद करता है | पानी कुछ हद तक सिर व पीठ दर्द को कम करता है | यह त्वचा के ऊतकों को फिरसे भरता है, त्वचा को नमी और इलास्टिसिटी प्रदान करता है। युवा दिखने का सरल उपाय अपनायें और पानी पीयें | 

Keep Calm & Drink Water

2.कम से कम ६ घंटे की नींद जरूर लें :-

एक व्यक्ति को पूरे दिन में कितने घंटे सोना चाहिए इसको लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है | उम्र के अनुसार भी सबकी नींद की ज़रूरतें अलग अलग होती है | अच्छी नींद हमारे शरीर के लिए उतनी ही ज़रूरी है, जितने कि अन्य पोषक तत्व | पर्याप्त मात्रा में नींद लेना हमारे शरीर की दिनचर्या का मुख्य भाग है | अगर हम एक रात पर्याप्त नींद न ले तो अगले दिन थकावट होगी और स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा | कम सोने के जितने नुकशान है उससे कई गुना नुकशान ज्यादा सोने से होती है | ज्यादा सोने का एक सबसे बड़ा दुष्परिणाम यह है कि व्यक्ति के शरीर में अनावश्यक आलस बना रहता है | अधिक सोने वाले लोगो में टेंशन, डिप्रेशन का शिकार होने की सम्भावना अधिक होती है और काम में भी बिलकुल मन नहीं लगता | इसलिए एक शोध के अनुशार व्यक्ति को ६ घंटेकी नींद पर्याप्त होती है बताया गया है |  

3.डॉक्टर से सलाह लिए बिना दवाई न ले :-

जैसा की मैंने पहले ही बताया था की हमारे द्वारा किये गए छोटी छोटी गलतियों से ही हमें नुकशान होता है और उनही गलतियों में से यह भी एक है | अक्सर सर दर्द ,घुटनों में दर्द ,कमर दर्द या फिर कब्ज जैसे परेशानी में हम डॉक्टर से बिना सलाह लिए ही पैन किलर (Pain killer) अथवा एलोपैथिक दवाइयों सेवन करते है |  इसमें कोई दो राय नहीं कि एलोपैथिक दवाएं अपने तेज़ असर से हमें सही कर देती हैं, कुछ ही समय में वापस पहले जैसा करने का वादा करती हैं और करके भी दिखाती हैं। लेकिन इसके साथ ही यह दवाएं कुछ नकारात्मक प्रभाव छोड़ जाती हैं सर्वप्रथम ऐसे अवस्थाओं में दवाई के जगह घरेलु नुस्खों से इलाज करने का प्रयत्न करना चाहिए अगर दवाई लेना ही पड़े तोह फिर डॉक्टर से सलाह मश्वरसा करके दवाई लेनी चाहिए | 


4. सुबह जल्दी उठे :-

The Miracle Morning’ के लेखक हाल एलरोड ये मानते हैं, कि जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है, उसकी ज़िन्दगी ३६० डिग्री पलट जाती है | प्रातः उठने वाले लोगों के जीवन में बड़ा बदलाब आता है और वही लोग जीवन में शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो पाते है | सुबह जल्दी उठने से ५० प्रतिषत बिमारियों का इलाज अपने आप हो जाता है | में फेसबुक , व्हाट्सप्प एवं अन्य सामाजिक संजालों को धन्यवाद करता हु जिसकी बदौलत आज कल की युवा पीढ़ी सुबह जल्दी उठने में कोई कसर नहीं छोड़ती | लेकिन मित्रों ,प्रातः जल्दी उठने से ही स्वास्थ सही नहीं रहता | सर्वप्रथम हमें सुबह उठ के २ गिलास पानी पीना चाहिए जिससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं और हमारा खून भी साफ होता है | जो लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं उन्हें कब्ज की शिकायत नहीं होती | सुबह उठकर पानी पीने से गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं.| और प्रातः उठ के हमेसा मॉर्निंग वाक या व्यायाम करना चाहिए | 

5. फ़ास्ट फ़ूड का सेवन ना करे :-

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन अच्छा पौष्टिक भोजन और अच्छी आदतों का होना बहुत आवश्यक होता है | आज के आधुनिक युग में लगभग सभी लोग जंक फूड खा रहे हैं क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, आसानी से हर जगह उपलब्ध होते है और कम दाम में भी मिलते हैं |  पहले लोग जंक फ़ूड को कभी-कभी ही बाहर जाने पर खाया करते थे पर अब धीरे-धीरे लोग इसे अपने हर दिन का खाना बनाते जा रहे हैं जिसके कारण लोगों को कई प्रकार के स्वास्थ्य से जुडी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है मैदे और तेल बने ये जंक फूड आपकी पाचन क्रिया को भी प्रभावित करते है | इससे कब्ज की समस्‍या उत्‍पन्‍न होती  है  | फ़ास्ट फ़ूड के निरंतर सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है और 80 फीसदी लोगो को दिल की बीमारी का खतरा रहता है | 


                                               uniquelifestyle1.blogspot.com
                                       

दोस्तो ऐसे ही और बहुत Health tips है जीने अपना कर एक स्वस्थकर ज़िन्दगी बिता सकते है | मैं अपनी अगली ब्लॉग में कई सारे और टिप्स के बारे में बताऊंगा | स्वास्थ ही सबसे बड़ा धन है इस लिए अच्छी आदतों को अपनाइये और बुरे आदतों का त्याग करे | 

स्वस्थ रहे,मस्त रहे,तंदुरस्त रहे  


निरोगी रहने के लिए हर सुबह एक सेब जरूर लें ;






नियमित कसरत करने से आपका स्वास्थ सही रहने के साथ साथ आपका वक्तित्व भी अच्छा बन जाता है ; 

   

                                                                               










सुबह जॉगिंग,रनिंग एवं वाक करना सबसे अच्छा शाररिक व्यायाम माना गया है ;

                


 







 







2 comments:

  1. Nirogi hone k best upay Yahi jai
    Mein v in upay ko follow karta hu.

    ReplyDelete
    Replies
    1. G in k alawa aur v kahi upaya hai
      aap meri agli post jarur padhiyega

      Delete