Tuesday, May 29, 2018

घमोरियां (Heat Rash) के कारण,लक्ष्यण और इलाज

घमोरियां (Heat Rash) के कारण,लक्ष्यण और इलाज

गर्मी का मौसम सुरु हो गया है और दिन ब दिन तापमान बढ़ रहा है साथ ही बिमारियों की संख्या भी खूब बढ़ रही है | घमोरियां,ऐलर्जी होना तो इस मौसम में आम बात है | और कितने भी कोशिश किया जाए इन से बचना बहुत ही मुस्किल काम है | ख़ास कर बच्चे घमोरियां से ज्यादा प्रभावित होते है |तो दोस्तों आज हम आप को घमोरियां से समन्धित सारी जानकारी प्रदान करेंगे | और हमें यकीन है इस ब्लॉग के पढ़ने के बाद आप अपने  दिन घमोरियां खुजाने में नहीं निकालेंगे | 

  • घमोरियां = गर्मियों में त्वचा में होने वाले छोटे लाल उभार को घमौरियां कहते है | इसे अंग्रेजी में Heat Rash व Prickly Heat कहते है,जिसका अर्थ कांटेदार अथवा गर्मी में होने वाले दाने है | घमोरियां होने का मुख्य कारण गर्मी और पसीना है | यह तब होता है जब हमारे त्वचा के अवरुद्ध छेद पसीना को बाहर नहीं निकलने देते ,इसीलिए शायद आप ने गौर किया होगा की पीठ,शीना,पेट,गर्दन ऐसी जगह पर ही घमोरियां होती  है जहा हमारा शरीर कपड़ो से ढका हुआ होता है | वैसे तो सभी उम्र के लोग घमोरियां से परेशान रहते है लेकिन यह ज्यादा तर बच्चो में देखा जाता है | 

  • घमोरियां क कारण - Causes of Heat Rash                                                          
  • पसीना न निकलना   
  • त्वचा पर पसीना जमा होना      
  • त्वचा को हवा न मिलना 
  • टाइट कपडे पहनना 
  • शरीर में पानी की कमी होना 
  • शरीर को ठंडा गरम लगना 
  • गर्मी में oily चीज़ों का सेवन करना | 



  • घमोरियां में  ध्यान देने योग्य बातें - Things to note in Heat Rash 

    • हलके व खुले कपडे पहने :- घमोरियां का संक्रमण ज्यादा तर कपड़ो से ही फैलता है | टाइट कपडे पहनने के कारण पसीना अंदर दब जाता है और सूख जाता है,इसलिए कपड़ों में विशेष ध्यान देना चाहिए | गर्मियों में हलके व खुले कपडे ही पहनना चाहिए जिससे आपके त्वचा को बराबर मात्रा में हवा मिलती रहे,गर्मियों में सिल्क और नाइलन के कपड़े पहने से इन्फेक्शन होने का डर रहता है | आप कॉटन मिक्स सिल्क व शिफॉन के कपडे पहन सकते है जो पसीना आराम से सोख लेते है |                                                   
    • शरीर के साफ सफाई में ध्यान दे :- गर्मी में अपने साफ़ सफाई में हमे बहुत ध्यान देना चाहिए | हमारे शरीर से जो पसीना निकलता है वह साफ़ न होने के कारण घमोरियां होता है | पसीना वाले अथवा गीले कपडे हमें तुरंत बदल लेना चाहिए | गर्मियों के मौसम में नीम के पत्तियां को १० मिनट तक उबाल कर नहाने के पानी में मिलाएं और इससे स्नान करे | इससे घमोरियां में बहुत लाभ मिलता है |                       
    • घर से निकलते वक़्त पानी जरूर पिए :- घर के बुजुर्गों से आप लोगो ने सुना ही होगा की गर्मियों के मौसम में घर से बहार निकलते वक़्त पानी पीना चाहिए जिससे आप को लू (सन स्ट्रोक) नहीं लगती | जी हाँ दोस्तों घर से बाहर निकलने से पहले पानी पीने से लू नहीं लगती लेकिन इस का एक और फायदा है | शरीर में पानी के कमी होना घमोरियां का कारण बन सकता है | इसीलिए हमे कही भी बहार जाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी महसूस ना हो |                                                      
    • खान पिन में ध्यान दे :- गर्मियों में खान पिन का हमें बहुत ध्यान रखना पढता है | गर्मी में किया गया भोजन का असर हमारे शरीर में तुरंत दिख जाता है | कुछ चीज़े ऐसे होती है जीने खाने से हमारे शरीर में और भी ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है | मसाले,ड्राई फूड्स,चाय या कॉफ़ी,ऑयली और जंक फ़ूड इन चीज़ों का गर्मी में ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए | क्योंकी यह ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है और शरीर के गर्मी के कारण ही घमोरियां होती है | 

  • घमोरियां के लिए घरेलु नुस्खे - Home remedies for Heat Rash  
    • मुल्तानी मिटटी में गुलाबजल मिलाकर घमोरियां वाले जगह लगाने से घमोरियां में राहत मिलती है | 
    • घमोरियां से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है Cotton के कपडे में ice cube डाल के घमोरियां वाले जगह लगायें | 
    • १ गिलास पानी में निम्बू का रश मिलाकर Cotton के कपडे से घमोरियां वाले जगह लगाने से खुजली में राहत मिलती है | ( यह नुस्खा छोटे बच्चों के लिए प्रयोग न किया जाए )
    • खीरा ठंडा होने की वजह से घमोरियां में बहुत फायदेमंद होता है | खीररे को पतले टुकड़ों में काट के घमोरियां वाले जगह पर लगाने से जलन व खुजली कम होती है और साथ ही घमोरियां जल्दी ठीक होती है | 
    • हल्दी,बेसन का उबटन बनाके लगा ले और सुखने के बाद ताजा पानी से नहाये घमोरियां जल्दी ठीक होंगी | 











    0 comments:

    Post a Comment