Thursday, June 21, 2018

सुबह जल्दी उठने के फायदे

सुबह जल्दी उठने के फायदे

कही आप भी तो नहीं कर रहे सुबह लेट उठने की गलती ? क्या आप भी सुबह उठने के बाद चिड़चिड़ा पन महसूस करते है ? क्या आप भी अपने जिंदगी में तनाव व डिप्रेशन महसूस करते है | 

Image source - Pexel.com












"The Miracle Morning" के लेखक हाल एलरॉय ये मानते है की जो वक़्ती सुबह जल्दी उठता है उसकी जिंदगी ३६० डिग्री पलट जाती है | प्रातः उठने वाले लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाब आता है और वही लोग जीवन में शारारिक एवं मांसाशिक रूप से स्वस्थ हो पते है | सुबह जल्दी उठने से ५० प्रतिशत बिमारियों का इलाज अपने आप होजाते है | 

सुबह जल्दी उठने से आपकी दिनचर्या बहुत अच्छी हो जाती है | कुछ शोधकर्तों के अनुशार जो लोग सुबह देर तक सोते है उनमें धूम्रपान करने व अनियमित नींद का पैटर्न विकसित होता है | सुबह जल्दी उठने वाले लोगों का व्यवहार बहुत ही नरम होता है वह शांत प्रकृति वाले होते है | यह भी सच है की दुनिया के ज्यादा तर सफल वक़्ती सुबह जल्दी उठने में विश्वास रखते है क्योंकी उनका मानना है सुबह जल्दी उठने से आप ज्याद काम करने में सक्षम होते है | निर्णय लेने,योजना बनाने,लक्ष्य निर्धारित करने में सुबह जल्दी उठने वाले वक़्ती बेहतर होते है | सुबह के लोग अधिक सकारात्मक,अधिक आशावादी होते है और उनके जीवन में संतुष्टि का अनुभव करने के अधिक संभावना होती है |  
जानते है सफल वक़्तियों की सुबह उठने के प्रति क्या धारणा है :-

1. सूर्योदय होने से पहले उठना अच्छा होता है ऐसी आदत आपको 
 स्वस्थ,समृद्ध, और बुद्धिमान बनता है | Aristotle

2 . यदि आप  सुबह उठते है और सोचते है की भविष्य बेहतर होगा,
तो यह एक उज्जवल दिन है अन्यथा नहीं |  Elon Musk

3 . मैं जीवन का आंनद लेता हु,क्यूंकि मैं हर सुबह जल्दी उठने का आनंद लेता हूँ | Nas

4 . कुछ लोग सफलता का सपना देखते है जबकि,
अन्य लोग हर सुबह जल्दी उठते है और ऐसा कर दिखाते है | Wayne Huizenga


  • सुबह जल्दी उठने के फायदे :-
    • स्टूडेंट के लिए फायदेमंद - २००८ के टेक्सास यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च से यह पता चला है की जो स्टूडेंट्स सुबह में पढ़ाई करते है वह ज्यादा ग्रेड से पास होते है उनके मुकाबले जो स्टूडेंट रात में देर तक पढाई है |
    • एक्सरसाइज करने के प्रेरित करता है :- एक प्रारंभिक सुबह की एक्सरसाइज व कसरत आपके स्वास्थ और आपके दैनिक कार्यक्रम दोनों के लिए कई लाभ प्रदान करता है | हाँ यह बात भी सही ही की सुबह एक्सरसाइज करने की आदत बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है लेकिन एक बार यह आदत आपके जीवन में शामिल होजाये तो आप खुद भी ऐसे छूटा नहीं सकते | 
    • डिप्रेशन व तनाव से मुक्ति - शरीर पर मानशिक तनाव का निरंतर बंधन अवसाद,चिंता शोक एवं उक्त रक्त चाप,तनाव का ही कारण है |  हाल ही में हुए एक रिसर्च से यह पता चला है की जो लोग सुबह उठते है,उनमें डिप्रेशन व तनाव की संभावना कम होती है | सुबह जल्दी उठने से आपमें मैडिटेशन करने,योग करने व अन्य प्रकार की एक्सरसाइज करने की आदत विकसित होती है | जिससे आपको तनाव व डिप्रेशन से संभवतः दूर रखता है | 
    • शरीर स्वस्थ रहता है :- हमारा शरीर एक बाइक की तरह है जिसे दिन भर भगाने के लिए सुबह थोड़ी देर गर्म करने की आवश्कता होती है | सुबह जल्दी उठने वाले लोग व्यायाम व कसरत के लिए प्रेरित होते है जिससे आपको शारारिक तथा मानशिक दोनों रूप में फायदा होता है  | एक शोध से पता चला है की सुबह में जल्दी उठने वाले लोग जंक फ़ूड व धूम्रपान से दूर रहते है और साथ ही कई स्वास्थकर आदतें अपनाते है | 
    • कार्य में कुशलता आती :- किसी भी कार्य को कुशलता पूर्ण रूप से करने के लिए आपका मूड सही होना बहुत जरुरी होता है | और सुबह जल्दी उठने से आप अपने मूड और व्यवहार को बहुत ही अच्छा महसूस करते है जिससे आप हर काम को मन से करते है | इसके बिपरीत सुबह देर से उठने वाले लोगों का मूड ख़राब ही रहता है जिससे उन्हें किसी भी काम में रूचि नहीं होती और उनका व्यवहार भी कटील होता है | 
    • अच्छी नींद के लिए लाभकारी है :- अगर आप सोचते हे की कभी जल्दी तो कभी देर तक सोने से आप अपने नींद का कोटा पूरा कर लेते है तो आप गलत है | हाँ,इस से आप कुछ समय के लिए अच्छी नींद जरूर ली सकते है लेकिन देर से सोने से आप अपने स्वास्थ,और अपनी नींद का संतुलन और भी बिगाड़ रहे होते है | हर दिन एक ही समय से बिस्तर में जाने से आपको जल्दी उठने की आदत होजाती है | सुबह जल्दी उठने से काफी हद तक जीवन का तनाव को कम होता है | जिसके कारण आप बेहतर नींद ले सकते है | 
    और हाँ, Whatsapp,Facebook में गुड मॉर्निंग वाले Content शेयर करने से आपके दोस्तों,व करीबियों का दिन अच्छा नहीं होने वाला | कृपा करके उन्हें सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेरित करे और सुबह जल्दी उठने के फायदे बताये और एक स्वस्थ व खुशनुमा जिंदगी प्रदान करे | स्वस्थ रहें,मस्त रहें और तंदुरस्त रहें \




    0 comments:

    Post a Comment