ऐसा जीवन जियो कि अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो कोई उस पर विश्वास ना करे.

अब तक की सबसे बड़ी खोज यह है कि व्यक्ति महज अपना दृष्टिकोण बदल कर अपना भविष्य बदल सकता है.

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं

जो यह सोचतें हैं कि उनके पास कसरत करने के समय नहीं है, उन्हें देर-सबेर बीमार पड़ने के लिए समय निकालना पड़ेगा.

उदासियों की वजह तो बहुत है जिंदगी में, पर बेवजह खुश रहने का मजा ही कुछ और है…

Friday, July 6, 2018

ज़िन्दगी में सफल होने के राज

   ज़िन्दगी में सफल होने के राज 

क्या आप भी ज़िन्दगी में कर गुजरने की सोच रहे है | क्या आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती | क्या आप अपने असफलताओं से परेशान हैं | तो एक बार यह पोस्ट जरूर पढ़े ;



सफलता प्राप्त करना कौन नहीं चाहता लेकिन किसी को सफलता मिलती है तो किसी को नहीं | जो लोग जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पाते,या तो वह सफलता पाने के लिए कोशिश ही नहीं करते या फिर निराश हो कर अपने दौर को बिच में ही छोड़ देते है | ज़िन्दगी में चुनौतियों की कोई कमी नहीं होती,लेकिन जो व्यक्ति  चुनौतियों को पार करता है वही सफलता प्राप्त कर सकता है |

आपने बहुत सारे सफल वक़्तियों को देखा होगा या फिर सुना या पढ़ा होगा | धीरूभाई अम्बानी,सुन्दर पिचाइ,नवाज़जुदीन शिद्दीकी,बिल गेट्स,सान्या मिर्ज़ा,माइक टाइसन आदि यह सब सफल लोगों की सूचि में आते है लेकिन इस सफलता को प्राप्त करने से पहले इन्होने कितने मुश्किलो का सामना किया यह बहुत कम लोगों ही पता है | सफल लोगों के जैसा बनना तो आप चाहते है लेकिन जिस दिन उन सफल लोगों की तरह कड़ी मेहनत करना सिख जाओगे उस दिन आप भी सफल बन जाओगे | आप लोगो ने तोह यह सुना ही होगा की success के पीछे मत भागों,काबिल बनो ,कामियाबी तो साली झक मारके पीछे आएगी | 

आइये जानते है सफल लोगों के बिचारों के बारेमें :-

1. मैंने कभी सफलता के बारेमें नहीं सोचा मैंने इस के लिए काम किया है | Estee Lauder

2. सफल होने के लिए,हमें पहले विश्वास करना चाहिए की हम कर सकते है | Nikos Kazantzakis

सबसे पहले आप यह जान लीजिये की निचे दिए गए सफलता के राज़ सभी में लागू होता है चाहे आप स्टूडेंट,व्यापारी व कही काम करने वाले एम्प्लोयी | 

सफल होने के लिए एक वक़्ती में निम्न विशेषता होने चाहिए :-
  • सकारात्मक विचार :- सर्वप्रथम किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपके अंदर सकारात्मक विचार होना बहुत ही जरूरी है | एक बिचार हमारे जिंदगी की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है और यह आपमें में निर्भर करता है की आप कैसे बिचार रखते है | सकारत्मक विचार सफलता को प्राप्त करने के लिए आपके अंदर हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है | एक सकारात्मक विचार इंसान को कुछ भी करा सकती है | जिस क्षेत्र में भी आप सफलता हासिल करना चाहते है उस क्षेत्र के प्रति हमेशा सकारत्मक विचार ही रखें | 
  • कड़ी मेहनत :- सफल होने के लिए सफलता के के बारेमें सोचने से अच्छा है की आप उसमे जोर-सोर से काम करे | कुछ लोग सफल होने के लिए सिर्फ सोते हुए सपने देखते है जबकि असल में सफतला उन्हें ही मिलती है जो जाग कर काम करते है | मेहनत पर Thomas Jefferson का कहना है "मुझे लगता है की जितना कड़ी में मेहनत करता हु,उतना ही किस्मत मेरा साथ देती है|" 
  • जूनून :- यदि आप जो कुछ कर रहे है अगर उससे आपको को प्यार है और उस से आपको खुसी मिलती है तो मुबारख हो आप सफल है | बहुत सारे लोग पैसा को ही सफलता मानते है | लेकिन यह गलत है आपके पास कितना पैसा है,इस पर सफलता का आलंकन कभी नहीं किया जाना चाहिए | सफलता प्राप्त करने के लिए आपको उस का जूनून होना चाहिए |  इसी लिए Tony Hsieh कहते है "पैसा का पीछा करना बंद करो और जूनून का पीछा करना सुरु करो" | 
  • विफलता से न डरे :- हाँ यह बिलकुल सही है असफल होना दर्दनाक और निराशाजनक होता है | सफल होना बहुत आनंदनिय और मजेदार होता है | सबसे पहले आपको यह समझना होगा की सफल होना सब कुछ नहीं है,यह यह एकमात्र चीज़ है | इसीलिए तो सफल वक़्तियों का कहना है की सफलता और बिफलता लग-भग एक ही है क्यूंकि बिफलता के बाद ही सफलता प्राप्त होती है | अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में बिफल हुए है तो सफलता प्राप्त करने से आपको कोई रोक नहीं सकता जरूरत है तो सिर्फ एक और बार और कोशिश करने की क्यूंकि जिसके पास उम्मीद हैं,वह लाख बार हार कर भी,नहीं हार सकता | बिफलता के लिए Thomas Alva Edison का कहना है "हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है ,सफल होने का एक मात्र निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना |"

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होतों कृपया इस पोस्ट को शेयर करें और अगर आप चाहते है की में किसी विशेष टॉपिक पर पोस्ट लिखू तो प्लीज कमेंट करें |


हमारे अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये :-